नशीली टेबलेट-कैप्सूल की खेप समेत दो दबोचे

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। पुलिस ने सूरतगढ़ रोड पर टोल नाके के पास बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से नशीली दवा की खेप बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ राजाराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूरतगढ़ रोड पर नशीली दवा सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात्रि साढ़े 12 बजे डबलीराठान की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो एनडीपीएस घटक युक्त साल्ट ट्रामाडॉल टेबलेट 200 कैप्सूल एवं 750 टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने बाइक सवार कुर्बान खां पुत्र सरदार खां जोईयां निवासी जंडावाली और पूर्णलाल (32) पुत्र मंगतराम बावरी निवासी डबलीबास मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ राजाराम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि कुर्बान खां निवासी जंडावाली अपनी बाइक पर नशीली दवा खरीदने के लिए डबलीराठान निवासी काका खान उर्फ काकू के पास आया था। काका खान नशीली दवाओं का सप्लायर है। कुर्बान खां जब नशीली दवा लेकर निकल रहा था तो पूर्णलाल भी उसके साथ हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड पर उतरने के लिए कहकर साथ रवाना हो गया।
इस बीच वह दोनों पकड़े गए। एसएचओ ने बताया कि कुर्बान खान खुद नशे का आदी है और पूर्णलाल नशीली दवा काका खान ने लेकर जंक्शन में ग्राहकों को बेचता था। पुलिस अब काका खान उर्फ काकू की तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रदीप गिल, हैड कांस्टेबल रोहिताश कुमार, कांस्टेबल गंगाबिशन आदि शामिल थे। मामले की जांच गोलूवाला एसएचओ हंसराज लूणा को सौंपी गई है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 10 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 21 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 16 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए