कैंसर पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर

कुरुक्षेत्र। कैंसर से पीडि़त मरीजों को अब फैनटेनायल पैच, मॉर्फिन दवा एवं इंजेक्शन सहित अन्य दवाओं के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ नहीं भटकना पड़ेगा। अब प्रदेश में ही एलएनजेपी अस्पताल में कैंसर से पीडि़त मरीजों को मॉर्फिन दवा-इंजेक्शन, कोडिन, फैनटेनायल पैच और ब्युपिनोरफिन दवा नि:शुल्क मुहैया हो सकेगी। एलएनजेपी अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि मरीजों को कैंसर के भयंकर दर्द से निजात दिलाने के लिए ये दवा कारगर साबित होगी। पहले यहां दवा उपलब्ध न होने से मरीजों को अस्पताल से फार्म-डी भरकर दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए रवाना होना पड़ता था। ऐसे में मरीजों पर समय अधिक लगाने के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी पड़ता था। इन दवाइयों को रखने के लिए अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों को नारकोटिक ड्रग्स एक्ट के तहत एक लंबी प्रक्रिया से गुजारा पड़ता था, जिसकी वजह से यह दवा आसानी से यहां उपलब्ध नहीं हो सकती थी। अब स्थानीय सिविल अस्पताल में उक्त दवा पहुंचने से कैंसर रोगियों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। मामला वर्ष 2016 में सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद सरकार द्वारा नोटिस जारी किया गया कि उक्त दवा सभी सिविल अस्पताल में उपलब्ध कराई जाए। अब एमबीबीएस डाक्टर मरीजों के लिए 500 एमजी तक दवा का स्टोर अपने पास रख सकता है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत