मोर्चरी में रखे शव की चूहों ने कुतर दी नाक 

सूरत (गुजरात)। स्मीमेर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शव भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां रखे गए एक शव का चूहों ने नाक कुतर दिया। इसका पता चलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हैरत की बात यह है कि पोस्टमार्टम विभाग के एचओडी डॉ. इलियास शेख ने यह सफाई देते हुए परिजनों को समझाने की कोशिश की कि चूहों ने शव की नाक पर सिर्फ दांत ही तो चुभोए हैं। पीएम विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों के समझाने के बाद मामला शांत हो सका।
उधना के भीम नगर में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद गायकवाड़ (27) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव स्मीमेर अस्पताल ले आई थी। दूसरे दिन सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ। शव को रातभर पोस्टमार्टम रूम में ही रखा गया था। सुबह जब मृतक के परिजन स्मीमेर अस्पताल पहुंचे तो शव देखकर चौंक गए। पोस्टमार्टम विभाग के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतक की नाक को चूहे ने कुतर दिया था। नाक पर खून के निशान देखते ही परिजन भडक़ गए। डॉक्टर ने बताया कि केक और पिंजरा रखा गया है। इसके बावजूद चूहे पोस्टमार्टम रूम तक कैसे पहुंच गए? चूहों के अंदर आने की जगह भी नहीं है। हो सकता है कि ड्रेनेज के रास्ते चूहा अंदर आया हो। चूहे के पोस्टमार्टम रूम में आने की जांच की जाएगी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए