फार्मा कंपनी से 25 करोड़ की ड्रग जब्त, निदेशक गिरफ्तार

हैदराबाद। एक फार्मासूटिकल कंपनी के टॉप एग्जिक्युटिव को कीटामीन बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अफसरों ने इंचम लैबोरेट्रीज प्रा. लि. की नाचरम यूनिट से 25 करोड़ रुपये की कीमत का 477 किलो कीटामीन बरामद किया। बता दें कि कीटामीन को ‘डेट रेप ड्रग’ के नाम से जाना जाता है। इंचम के निदेशक पी वेंकटेशनरुलू को गिरफ्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें बेंगलुरु ले जाया गया है क्योंकि ब्यूरो के बेंगलुरु में रेड मारने के बाद ही हैदराबाद के रैकिट का पता चला था। उन्हें इससे पहले 2009 में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने 403 किलो एफिड्रीन जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया कि नाचरम फैक्ट्री का लाइसेंस रीसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑफ फार्मासूटिकल ड्रग्स के लिए था लेकिन वे अवैध रूप से कीटामीन का उत्पादन कर रहे थे। फार्मा फर्म का रजिस्टर्ड ऑफिस सनतनगर की चेक कॉलोनी में है। जब ब्यूरो के अधिकारी वहां पहुंचे तो 17 मजदूर वहां काम कर रहे थे जिनमें से 9 कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए थे। जांचकर्ताओं ने किसी मजदूर को गिरफ्तार नहीं किया है क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि वहां कौन सा ड्रग बनाया जा रहा था।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए