अब गोदामों में रखी दवाओं के भी लिए जाएंगे सैंपल

शिमला। आयुर्वेद विभाग अब दवाओं के टेंडर फाइनल होने के बाद गोदामों में रखी दवाओं के भी सैंपल लेकर जांच कराएगा। सैंपल पास होने पर ही वह दवा अस्पतालों में सप्लाई की जा सकेगी। गौरतलब है कि आयुर्वेद विभाग के लिए आयुष मंत्रालय ने 19.58 करोड़ बजट के लिए मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए 7.58 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्य योजना का प्रस्ताव आयुष मंत्रालय को भेजा था। आयुष मंत्रालय ने राज्य द्वारा प्रस्तुत उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा व्यय विवरण के आधार पर राज्य के लिये यह राशि प्रदान की है। इस बजट के तहत ये दवाएं खरीदी जा रही है। देखा जाए तो अभी प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भी ऐसा कदम नहीं उठा पाया है, जो गोदामों से सैंपल जांच के बाद दवाओं का आबंटन कर रहा हो। अभी आयुर्वेद विभाग की पॉलिसी भी बदलने पर विचार चल रहा है। चुनाव के बाद इस अहम पॉलिसी पर जल्द फैसला ले लिया जाने वाला है। इस पॉलिसी के लिए तैयार ड्राफ्ट में बड़े और नए स्तर के बदलाव किए गए हैं। इस पॉलिसी के बदलाव में टेंडर में खरीद को लेकर एलवन का चक्कर ही खत्म किया जा रहा है। यानि कि खरीद में ये नहीं देखा जाएगा कि दवा की कीमत सबसे कम किस कंपनी ने लगाई है बल्कि पांच ऐसे विशेषज्ञों की टीम बनाई जानी प्रस्तावित की गई है, जो दवा की खरीद में भाग लेगी, जिसमें तय टीम दवा खरीद में सबसे पहले ये जांच करेंगी कि आखिर इस दवा की गुणवत्ता का आधार क्या रहने वाला है। फिलहाल  पॉलिसी को अमलीजामा पहनाने से पहले गोदामों से दवाओं के सैंपल जांच के लिए उठाए जा रहे हैं, जिसके बाद ये जनता तक पहुंचाई जाने वाली है।

Related Posts

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

गुरुग्राम। नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इसके चलते 44 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। स्टोरों पर नशीली दवाए की खरीद व बिक्री का हिसाब…

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 16 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड