संस्था के कैंप पर छापा मारकर दवाइयां की जब्त

बल्लभगढ़। कैंप लगाकर लोगों से आयुर्वेदिक दवा देने के नाम पर मोटी रकम वसूलने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक कैंप पर रेड की, जहां हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जनकल्याण जागृति संस्था की पर्ची 10 रुपये में बना कर लोगों से आयुर्वेदिक दवा देने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही थी। यह दवा बच्चों की ग्रोथ बढ़ाने और पढ़ाई में तेज दिमाग करने के नाम पर दी जा रही थी। इस दवा से कई बच्चों को रिएक्शन भी हुआ है। दवा लेने वाले लोगों की माने तो 10 रुपये की पर्ची बनाकर 500 रुपये से ज्यादा की दवाइयां दी जा रही थी। इन दवाओं के सेवन से उनके बच्चे बीमार भी हुए हैं। यह संस्था शहर के अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर यह दवाइयां दे रही थी। इस संस्था के सदस्यों ने बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी में कैंप लगाया और आस-पड़ोस के लोगों को जबरन दरवाजा खटखटा के कैंप में बुलाया गया। पता चलने पर यहां बल्लभगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर मान सिंह ने बताया कि उन्हें इस संस्था के कैंपों के बारे में कई बार शिकायतें मिली थी। इस बार उन्होंने इन लोगो को रंगे हाथों पकड़ा है, जिनके पास किसी भी प्रकार का ऑथराइज कागज नहीं मिला है, इसलिए इस संस्था की सभी दवाइयां जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 27 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट