नशीले कैप्सूल और गोलियोंं की अवैध बिक्री का भंडाफोड़

फाजिल्का (पंजाब)। नशीले कैप्सूल और गोलियोंं की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। जलालाबाद के गांव बलेल में सैलून की आड़ में नशे के कारोबार का खुलासा हुआ है। थाना अमीरखास पुलिस ने सैलून संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 3 हजार प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और 50 नशीली गोलियां बरामद हुई है।

यह है मामला

पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि गांव बलेल के उताड़ में सैलून की आड़ में नशा बेचा जा रहा है। जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते सैलून मालिक को काबू किया है। जब तलाशी ली गई तो 3000 प्रतिबंधित कैप्सूल और 50 नशीली गोलियां बरामद हुई है।

आरोपी की पहचान आकाश निवासी बलेल के उताड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी कि वह नशीली गोलियां और कैप्सूल कहां से लाता और कहां सप्लाई करता था।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी