बाहर की दवा लिखने पर चिकित्सकों को नोटिस

देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल में बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सकों को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने नोटिस देकर चेताया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोरोनेशन के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी रमोला ने अस्पताल के चिकित्सकों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि बीते कुछ समय से अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक रोगियों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। जबकि चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में इलाज के लिए अनेक प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सालय में गरीब रोगी इसीलिए आते हैं क्योंकि वह दवाइयां खरीद पाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में यदि चिकित्सक बाहर की दवाइयां लिखेंगे तो वे अपना इलाज कैसे करा पाएंगे। उन्होंने चिकित्सकों को मेडिकल काउंसिल ऑफ उत्तराखंड शाखा के निर्देशानुसार रोगियों का उपचार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि विटामिन व पोषक तत्व से संबंधित दवाइयों के मामलों में भारी भ्रष्टाचार की संभावना रहती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी रमोला ने कहा कि दवाइयों से अलग चिकित्सक मरीज को मामूली व्यथा के लिए खून की जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन आदि के लिए बाहर भेज रहे हैं। यह भारतीय चिकित्सा परिषद के कोड ऑफ मेडिकल एथिक्स के विरुद्ध है। उन्होंने चिकित्सकों को संयम बरतते हुए अपने विवेक का उपयोग करके रोगों की पहचान करने की सलाह दी। साथ ही, चिकित्सकों को भविष्य में ऐसे मामले सामने आने पर उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन