ड्रग अधिकारियों की बदली से नाराज दवा विक्रेता

जयपुर: पिंक सिटी के दवा विके्रेता स्वास्थ्य मंत्री के सामने अपनी एक मांग रखने को लेकर चर्चा में आ गए। दवा विक्रेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ को दिए ज्ञापन में कहा कि ड्रग कंट्रोल अधिकारी (डीसीओ) को हर छह महीने में रोटेशन प्रणाली के चलते बदलने से उन्हें अच्छी-खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से जुड़े उनके काम-काज में देरी होती है, जिससे दवा बेचने में कठिनाई आती है।
     जयपुर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश कौशिक के मुताबिक, दवा विक्रेता ऑनलाइन दवा बिक्री सिस्टम को लेकर भी गुस्से में है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है। आमजन को ज्यादा कमीशन का प्रलोभन देकर घटिया क्वालिटी की दवा एवं कॉस्मेटिक उत्पादबेचकर उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऑनलाइन दवा बिक्री केंद्रों पर फार्मासिस्टों की उपस्थिति की भी कोई गारंटी नहीं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऑनलाइन दवा बिक्री केंद्रो पर फार्मासिस्ट सुनिश्चित किया जाए, केवल उन्हीं दवा या कॉस्मेटिक उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री का लाइसेंस दिया जाए जिससे मरीजों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो। तीसरा ड्रग अधिकारियों की जल्दी-जल्दी बदली वाले सिस्टम को सुधारा जाए।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन