दो मेडिकल स्टोर पर रेड में 15 लाख की अमानक दवाइयां जब्त

मुरादाबाद। औषधि विभाग की टीम ने शहर के दो मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर 15 लाख से ज्यादा कीमत की अमानक दवाइयां जब्त की हैं। हालांकि, बचाव के लिए इन दवाओं के बिल असली पाए गए। शहर में ये दवाइयां गाजियाबाद से सप्लाई की जा रही थी। औषधि टीम ने दवा को सीज कर दिया है। जांच के दौरान इस दवा में एक ऐसा केमिकल भी मिला है जिसके इस्तेमाल से व्यक्ति नपुंसक भी हो सकता है। दरअसल, इसे सेक्सवर्धक क्रीम के रूप में बेचा जा रहा था।
 जानकारी अनुसार ड्रग्स इंस्पेक्टर नरेश मोहन को पिछले काफी समय से शहर के कई मेडिकल स्टोर्स पर नामी कम्पनी की दवाइयां नकली बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर टीम लगातार ट्रेस कर रही थी। जिस कम्पनी के नाम पर दवा बेची जा रही थी, उसके प्रतिनिधियों और पुलिस टीम के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में जिंदल मेडिको और स्टेशन रोड स्थित मेडिकल स्टोर एयर मेडिको पर छापा मारा। यहां टीम को एंटी फंगल क्रीम पेंटम प्लस प्लस की 14 हजार 400 पेटी और दूसरे मेडिकल स्टोर से 400 पेटी बरामद हुईं। ये सभी नकली मिलीं। इनके सैम्पल लेकर जांच के लिए पहले भेजे गए थे। वहीं, टीम ने एक और आयुर्वेदिकक्रीम पकड़ी है। इसे सेक्सवर्धक बताकर बेचा जा रहा था। टीम के मुताबिक उसमें ऐसे केमिकल हैं जो व्यक्ति को नपुंसक तक कर सकते हैं। टीम ने सभी दवाओं को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी मुरादाबाद मंडल में करोड़ों की नकली दवाइयां पकड़ी जा चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद ये गोरखधंधा जारी है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 16 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी