बिना डिग्री के इलाज करते स्वयंभू डाक्टर को दबोचा

उदयपुर (राजस्थान)। डबोक थाना पुलिस और दरौली पीएचसी के डॉक्टर ने मनवाखेड़ा में छापा मारकर बिना डिग्री के इलाज करते एक नीम-हकीम को गिरफ्तार किया है। मौके से एलोपैथिक दवाइयां भी बरामद की गई हैं। एएसआई राजेन्द्र राणावत ने बताया कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिला में बुरोदिया हाल मनवाखेड़ा निवासी पीतांबरदास पुत्र पीजूदास को गिरफ्तार किया है। सेक्टर 13 निवासी दरौली पीएचसी डॉक्टर धीरेश पुत्र परसराम बुनकर ने थाने में पीतांबर द्वारा बिना डिग्री के लोगों का उपचार करने की शिकायत की थी। इस पर टीम गठित कर उसके घर पर छापा मारा। नीम-हकीम पीतांबर एक व्यक्ति का इलाज करते हुए पाया गया। साथ ही मौके पर कई एलोपैथिक दवाइयां बरामद की हैं। उससे डिग्री के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने बताया कि पीतांबर करीब 10 साल से यहां पर लोगों का उपचार कर रहा था।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 15 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त