दवाओं के दाम राउंड फीगर के बहाने ज्यादा वसूल रहे दुकानदार

वाराणसी। मेडिकल स्टोर संचालक राउंड फीगर के बहाने दवाओं के दाम प्रिंट रेट से भी ज्यादा वसूल रहे हैं। इस गोलमाल से अनजान ग्राहक की जेब पर डाका डालकर दवा दुकानदार हर महीने लाखों की काली कमाई कर लेते हैं। दरअसल, 5, 10, 20, 25 और 50 पैसे के सिक्के चलन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप किसी मेडिकल स्टोर से इलेक्ट्राल पावडर लेते हैं तो उस पर एमआरपी 19.33 रुपये प्रिंट होता है पर दुकानदार राउंड फीगर में 20 रुपये लेता है। 67 पैसे वापस नहीं करता। इस तरह से करीब-करीब हर दवा पर मेडिकल स्टोर एक्स्ट्रा कमाई की जा रही है। दवाओं के बाजार में 90 फीसदी दवाएं ऐसी ही हैं, जिनकी कीमत को राउंड फीगर में करने के बहाने मेडिकल स्टोर्स संचालक हर माह बड़ी कमाई कर रहे हैं। जिन वस्तुओं पर एमआरपी प्रिंट होता उसे लेने में लोग मोलभाव नहीं करते हैं। इसमें दवाएं भी शामिल हैं। दवा कंपनियां इसका फायदा उठाकर ऐसे रेट फिक्स करती हैं, जिसमें मूल्य राउंड फीगर में न हो ताकि दुकानदारों को सीधा फायदा हो। आलम ये है कि जो पैस चलन में है ही नहीं, उसे दवाओं की एमआरपी के साथ जोड़ दिया जाता है। 20.60 पैसे, 53.55 पैसे एमआरपी होने पर दुकानदार पूरी राशि की मांग करते हैं। ऐसे में आपको दवा के लिए भुगतान करना ही पड़ता है। औषधि विभाग का नियम हैं कि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक ग्राहकों से प्रिंट रेट से ज्यादा रकम नहीं ले सकता है। बावजूद इसके शहर के हर मेडिकल स्टोर पर यह नियम टूट चुका है। हर दुकान पर प्रिंट से ज्यादा दाम लिया जा रहा है। ओवर चार्जिग की शिकायत पर भी कोई एक्शन नहीं लिया जाता। इस संबंध में वाराणसी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री संदीप का कहना है कि मेडिकल स्टोर्स ग्राहकों का पैसा नहीं गटक रहे हैं। अगर कोई दवा 34.33 रुपए की है तो वह 33 पैसा छोड़ भी देते हैं, लेकिन दवा की कीमत 34. 67 पैसे है तो वह पूरा 35 रुपए वसूल करेगा। कहीं फायदा तो कहीं नुकसान भी है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन