अवैध पैथोलॉजी और दवा दुकानों को किया सील

डेहरी। शहर में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सहित एक दवा दुकान और दो पैथोलॉजी पर छापामारी कर डिग्री व प्रमाणपत्र नहीं मिलने से सभी को सील कर दिया गया। छापामारी की सूचना मिलने पर कई झोलाछाप डॉक्टर अपने अपने क्लीनिक का शटर गिराकर भाग खड़े हुए। डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। प्राप्त आदेश में शहर में चल रहे अवैध रूप से निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्स-रे सेंटर की जांच करने का आदेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रहे निजी क्लीनिकों में परिवार नियोजन पर डिलिवरी के लिए ये क्लीनिक संचालन कर्ता बेखौफ होकर मरीज का ऑपरेशन कर देते हैं और मरीज की जान भी चली जाती है। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इनके साथ परिजनों की सुलह कराई जाती है। इसी के आलोक में की गई आकस्मिक कार्रवाई में गुप्ता अस्पताल, अंकुर मेडिकल हॉल व दो पैथोलॉजी क्लीनिकों को सील किया गया। इनके संचालकों के पास किसी प्रकार की आवश्यक अनुमति व डिग्री व प्रमाण-पत्र नहीं मिले। जांच दल ने एक गुप्ता अस्पताल में महिला मरीज भर्ती होने की वजह से उसे सील नहीं किया। महिला के क्लीनिक से घर जाने पर अस्पताल को सील कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 12 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ