हर दवा के साइड इफेक्ट्स पर रहेगी नजर

चंडीगढ़। सरकार अब हर दवा के साइड इफेक्ट्स पर नजर रखेगी। देशभर में सभी जिला अस्पतालों के साथ ही मेडिकल कॉलजों में भी साइड इफेक्ट्स पर नजर रखने के लिए सेंटर बनाया जा रहा है। सरकार की ओर से फॉर्माकोपिया कमिशन ऑफ इंडिया (पीसीआई) इस काम पर नजर रखेगा। गौरतलब है कि कई दवा कंपनियां दवाओं के साइड इफेक्ट्स के बारे में दवा की पैकिंग या क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे जाहिर करने के दौरान पूरी जानकारी नहीं देतीं। साइड इफेक्ट्स की जानकारी न होने पर आमतौर पर लोग इन्हें बाजार से खुद खरीदकर भी खा लेते हैं। जानकारी न दिए जाने से कई बार डॉक्टर भी अक्सर इनके साइड इफेक्ट्स से अनजान होते हैं। इसे देखते हुए ही सरकार ने अब खुद इसका पता लगाने का फैसला किया है। पीसीआई इस सिलसिले में फिलहाल 300 केंद्र बनाने जा रहा है। इसके साथ ही एक ऐप भी बनाया है। एप की मदद से भी पेशंट और डॉक्टर किसी भी दवा के साइड इफेक्ट्स की जानकारी सरकार को दे सकते हैं। दवा के गंभीर साइड इफेक्ट्स होने पर सरकार दवा कंपनी से उसका उत्पादन बंद करने को कह सकती है या उस दवा को बनाने का लाइसेंस कैंसल किया जा सकता है।  भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने भी कुछ समय पहले दवा कंपनियों से हर दवा के साइड इफेक्ट्स की जानकारी दर्ज करने के लिए अलग से सेल बनाने को कहा था। इस संबंध में गाइडलाइंस भी तैयार की थीं। सरकार को इस बात का भरोसा नहीं है कि दवा कंपनियां उसे इस मामले में सही जानकारी देंगी। इसे देखते हुए सरकार ने ये जानकारी हासिल करने के लिए ऐप और केंद्र बनाने का फैसला किया।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए