कंपनियों से दवा नहीं खरीदेंगे व्यापारी, करेंगे आंदोलन 

जमुई  (बिहार)। आक्रोशित दवा व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।  दवा व्यापारियों का कहना है कि राज्य सरकार दुकानदारों का दोहन एवं फार्मासिस्ट की समस्या का समाधान नहीं कर रही। इस बारे में जमुई जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दवा दुकानदारों के फार्मासिस्ट समस्या एवं उनके समाधान के लिए राज्य सरकार जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कायम करे। ऐसा न होने पर राज्य संघ के दिशा-निर्देश के अनुसार विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। एक सितंबर 2019 से दवा व्यवसायियों का अनिश्चितकालीन बंद का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने कहा कि दवा व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बंद निश्चित रूप से प्रभावित होगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और राज्य संगठन के दिशा-निर्देश को सशक्त रूप से लागू करने के प्रति आस्था जताई। एसोसिएशन के सचिव बृजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि 20 जुलाई से राज्य के सभी थोक विक्रेता किसी भी कंपनी से दवाओं की खरीद नहीं करेंगे। इसके बाद 16 अगस्त से राज्य के सभी खुदरा विक्रेता किसी भी प्रकार की दवाओं की खरीदारी नहीं करेंगे। सरकार द्वारा पहल नहीं किए जाने की स्थिति में एक सितंबर से राज के सभी थोक एवं खुदरा दुकानें अनिश्चितकालीन बंद रखेंगे। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेश केशरी, कानूनी सलाहकार रंजन सिंह, राकेश शाह, सुरेश यादव, शंभू शरण सिंह, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 14 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए