दिल के मरीजों को 80 फीसद तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां-उपकरण

रोहतक। पीजीआई रोहतक में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। यहां की कैथ लैब में दिल संबंधी रोग के इलाज के लिए अब उन्हें प्राइवेट दुकानों से महंगी दवा व उपकरण खरीदने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। दरअसल, सरकार ने पीजीआई स्थित अमृत स्टोर पर दवा, उपकरण व दिल के इंजेक्शन समेत अन्य सामान उपलब्ध करा दिया है। निजी मेडिकल स्टोरों के मुकाबले अमृत स्टोर पर 80 फीसद तक सस्ती दवाइयां व उपकरण मिलेंगे। इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा।
करीब दो वर्षों से बंद पड़ी इस कैथ लैब को दोबारा शुरू किया गया है। यहां करीब छह करोड़ की लागत से आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। कैथ लैब में रोजाना इलाज कराने वाले औसतन 10 मरीजों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। बता दें कि यहां आने वाले दिल के मरीजों को एक इंजेक्शन लगाया जाता है। निजी मेडिकल स्टोर से इस इंजेक्शन की कीमत करीब 30 हजार रुपये होती है। ऐसे में कमीशन के लालच में विभाग के चिकित्सक व एक अन्य चिकित्सक ने अधिकारियों से सेटिंग कर खुद की ड्यूटी भी मरीज देखने के लिए लगवा ली थी। अब अमृत स्टोर पर उक्त इंजेक्शन करीब आठ से दस हजार रुपये में उपलब्ध होने के कारण चिकित्सकों की कमीशनखोरी पर भी अंकुश लग सकेगा और मरीजों को भी सीधा फायदा होगा।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 17 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट