सात बोरियों में भरी नशीली दवा बरामद , 4 गिरफ्तार

रीवा। जिला पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले सिरप का जखीरा बरामद किया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरगढ़ी के पास बिना नम्बर की जीप को रोक कर तलाशी ली तो उसमें बोरियों में भरी नशीली सिरप बरामद हुई। जीप में कुल सात बोरियां बरामद हुई हैं जिनमें 1848 शीशी नशीली सिरप रखी हुई थी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर में दबिश देकर संचालक के कब्जे से 100 शीशी नशीली सिरप बरामद की है। संचालक अपनी दुकान में ही 200 रुपए शीशी के हिसाब से सिरप बिक्री कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, पल्हान गांव में एक मकान में तलाशी के दौरान एक बोरी में भरी 180 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जबकि उसका नाबालिग पुत्र पुलिस के हाथ लगा है। एसपी रीवा आबिद खान ने बताया कि विभिन्न थानों की पुलिस ने नशीली सिरप की खेप पकड़ी है जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन-जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन