ड्रग विभाग ने कैमिस्ट शॉप पर किया स्टिंग आपरेशन, सौंपा नोटिस

इंदौर। खाद्य एवं औषधि विभाग ने एक केमिस्ट को डॉक्टर की पर्ची के बिना गर्भनिरोधक दवा बेचने पर नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जिनवाल, अनुमेहा विवेक कौशल, अलकेश यादव, शोभित कुमार तिवारी की टीम ने दवा बाजार स्थित सन्नी सर्जिकल एंड मेडिकल्स का स्टिंग ऑपरेशन किया। यहां पर डॉक्टर की पर्ची के बगैर गर्भपात की दवा बेचने का मामला सामने आया। टीम ने जांच के दौरान पाया कि केमिस्ट के पास पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।
मेडिकल स्टोर का लाइसेंस प्रदर्शित नहीं कर पाने, अनहाइजीनिक तरीके से दवा स्टोर करने आदि कमियों के आधार पर दुकानदार को औषधि एवं कॉस्मेटिक्स अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला प्रशासन ने ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगले दस दिन तक इसी तरह अभियान चलाकर दवा दुकानों का निरीक्षण किया जाए। जो भी केमिस्ट बिना पर्ची के शेड्युल एच की दवा बेचता मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त