अब नर्सें भी मरीज को दवा लिख सकेंगी

धार। अब नर्सिंग शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी भी मरीज को दवा लिख सकेंगे। अभी तक नर्सेस को उपचार करने का अधिकार प्राप्त नहीं था। वे केवल डॉक्टर के बाद का सारा कार्य ही करती थी। उन्हें दवाइयां लिखने की अनुमति नहीं थी। लेकिन राज्य सभा में मेडिकल कमिशन बिल पास होने से देश की सभी नर्सेस दवाइयां भी लिख सकेंगी। इस बिल के पास होने से नर्सिंग शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा और मेडिकल सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं इजाफा होगा। मप्र नर्सिंग संगठन के प्रदेश सचिव व आशीष चौहान धार ने बताया नर्सिंग स्टाफ मरीज की नर्सिंग केयर के साथ आवश्यक दवाइयां लिखकर इमरजेंसी केसेस भी हैंडल कर सकते हैं। आकस्मिक दुर्घटनाओं के समय जो जरूरी चिकित्सा की आवश्यकता मरीजों को होती है, वह तत्काल उन्हें प्राप्त होगी। उन्होंने बताया नेशनल मेडिकल कमीशन बिल का पास होना सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में एक नवाचार है। इस विधेयक से चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत नर्सेस की बढ़ोतरी में होगी। नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी को ब्रिज कोर्स या नर्सिंग प्रेक्टिशनर कोर्स करवाया जाएगा। सरकार के अनुसार नर्स और फिजियोथेरेपिस्ट एक कोर्स और ट्रेनिंग कर कम्युनिटी हेल्थ प्रोवाइडर्स बन सकेंगे। उन्हें 25 तरह की अंग्रेजी दवा लिखने का अधिकार मिलेगा। हालांकि, कम्युनिटी हेल्थ प्रोवाइडर्स की संख्या 3.5 लाख से ज्यादा नहीं होगी। इन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा फर्जी डॉक्टरों को एक साल की सजा होगी। उन पर 5 लाख तक का जुर्माना लगेगा।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 15 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त