ड्रग्स विभाग ने 13 दवा दुकानों पर की रेड

हिसार। ड्रग्स विभाग के अधिकारियों ने जिलेभर में दवा की कई दुकानों पर रेड की। इस दौरान हिसार, अग्रोहा, आदमपुर और बालसमंद की 13 दुकानों पर कार्रवाई कर दवा और रिकॉर्ड की जांच की गई। कई दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं मिला तो कई बिना लाइसेंस के चलती पाई गई। कुछ दुकानों पर दवा की बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिला। ऐसे में इन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी अनुसार ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी व एसबीसीओ अमन श्योराण के नेतृत्व में टीम ने हिसार में 4, आदमपुर में 6, अग्रोहा में 1 और बालसमंद में दवा की 2 दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दुकानों का दवा बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की। इसके अलावा उनके मेडिकल लाइसेंस, फार्मासिस्ट की भी चेकिंग की गई। कई दुकानों पर फार्मासिस्ट ही मौजूद नहीं पाए गए तो कई दुकानों पर मौजूद दुकानदार लाइसेंस ही प्रस्तुत नहीं कर पाए। कुछ दुकानों का बिक्री का रिकॉर्ड भी पूरा नहीं पाया गया। विभाग ने इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रग्स विभाग की छापेमार कार्रवाई की सूचना मिलते ही अधिकतर दवा दुकानों के मालिक अपनी दुकानों के शटर डाउन करके मौके से चले गए। कई दुकानदार टीम की छापेमार कार्रवाई को देखते हुए पहले ही दुकान खोलने नहीं पहुंचे।
ड्रग विभाग की टीम हिसार में मदर मेडिसन, हनुमंत मेडिसन, छाबड़ा मेडिकल एजेंसी व भ्याणा मेडिकोज, आदमपुर में विष्णु मेडिकल, जय मेडिकल हॉल, जयश्री बालाजी मेडिकल, पंवार मेडिकल, श्रीगणेश मेडिकल व हरियाणा मेडिकल हॉल, बालसमंद की न्यू मित्तल मेडिकल हॉल व आर्य मेडिकल हॉल तथा अग्रोहा की मेहता मेडिकल हॉल दुकानों पर पहुंची और जांच की।
ड्रग कंट्रोलर, हिसार सुरेश चौधरी ने बताया कि एफडीए हरियाणा साकेत कुमार और स्टेट ड्रग कंट्रोलर एनके आहुजा के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। तीन दिन का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। दो दिन तक अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। अब आगामी आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिन दुकानों में कमियां पाई गई हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR