कैमिस्ट ने बेची एक्सपायरी दवा, मरीज की बिगड़ी हालत

कुसमरा, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश )। कस्बे में मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट की दवाएं बेचने का मामला सामने आया है। एक दुकान से खरीदी गई दवा खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। इसकी शिकायत दुकानदार से की तो वह संबंधित दवा के रेपर छिपाने में जुट गया। शिकायत के बाद भी औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीडि़त ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला तारा निवासी मनीष तिवारी (23) को दो दिनों से बुखार आ रहा था। कस्बा में ही संचालित निजी क्लीनिक के चिकित्सक को दिखाया तो आइबू-सी फोर्ट टेबलेट लिख दी। युवक ने क्लीनिक के नजदीक स्थित एक मेडिकल स्टोर से संबंधित दवा खरीदी। रात एक खुराक खाने के कुछ समय बाद ही युवक की हालत बिगडऩे लगी। युवक संबंधित दवा लेकर चिकित्सक के पास पहुंचा तो उन्होंने दवा एक्सपायर होने की जानकारी देते हुए सही दवा खरीदने की सलाह दी।
इसके बाद मनीष संबंधित मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और संचालक के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इस पर दुकानदार ने रेपर अपने पास रख लिया और यह कहकर उसे टरकाने लगा कि ऐसी दवा नुकसान नहीं करती बल्कि उसका असर थोड़ा कम हो जाता है। मनीष के अनुसार, टेबलेट के रेपर पर निर्माण तिथि अक्टूबर 2017 और एक्सपायर तिथि जुलाई 2019 दर्ज थी। कस्बा के ही राकेश कुमार ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि कस्बा में ही संचालित होने वाले एक अन्य मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवाओं के अलावा नशीली और प्रतिबंधित दवाएं व इंजेक्शनों की बिक्री की जाती है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में औषधि निरीक्षक उर्मिला का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की सूचना व शिकायत नहीं दी गई है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत