70 लाख की नशीली दवा पकड़ी, दवा कंपनी का निदेशक भी शामिल!

रांची। झारखंड के रांची से नशीली दवा कारोबार पर पुलिस व औषधि निदेशालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई की जिसमें करीब 70 लाख की नशीली दवा पकड़ी गई। छापेरमारी के दौरान तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया जबकि फिलहाल मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जब्त दवाओं की वास्तविक कीमत करीब 50 लाख रुपए है, लेकिन मार्केट में इन्हें ब्लैक में 70 लाख रुपए में बेचा जाता। औषधि निदेशालय की टीम ने पहले चतरा में छापेमारी कर दो पेटी ओनारेक्स के साथ विंग्स बायोटेक के एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) दीपक कुमार सिंह को पकड़ा। दीपक ने बताया कि बुधवार की सुबह छह बजे उसे एक बड़े सप्लायर ने फिर माल देने के लिए बुलाया है। जिसके बाद औषधि निदेशालय की टीम दीपक को लेकर चतरा से रांची पहुंची। रांची में पहले नामकुम और अन्य जगहों में छापेमारी की गई तो पांच पेटी ओनारेक्स और मिली।

दीपक को बेचने के लिए 18 पेटी माल मिला था। टीम उस सप्लायर की खोज में निकली जिसने दीपक को दवाएं देने के लिए सुबह छह बजे बुलाया था। जब पुलिस ने अमरूद बागान में आरके डिस्ट्रीब्यूटर के यहां छापेमारी की तो वहां से भारी मात्रा में ओनारेक्स मिली। जबकि आरके डिस्ट्रीब्यूटर का मालिक संतोष कुमार फरार हो गया। आरोपियों ने बताया कि दवाएं हिमाचल के सोलन में स्थित दवा कंपनी से सप्लाई हो रही थी। इसे यहां पांच गुना ज्यादा दाम में बेचा जाता है। कंपनी का निदेशक भी इसमें शामिल है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन