ड्रग कंट्रोलर को पद से हटाया, भ्रष्टाचार का आरोपी सहायक नियंत्रक भूमिगत

शिमला। सहायक दवा नियंत्रक के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर ही सरकार ने राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह को भी पद से हटा दिया। उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा निदेशालय में बतौर ओएसडी लगाया गया है। बता दें कि मरवाह लंबे समय से बद्दी में विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं। निदेशालय में अब वह बतौर ओएसडी निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा का सहयोग करेंगे। उन्हें खाद्य सुरक्षा का काम सौंपा है। सूत्रों काक हना है कि सहायक दवा नियंत्रक सरीन के कई बार दौरों पर जाने और कार्रवाई न होने के अलावा मरवाह के खिलाफ भी कई शिकायतें सरकार को मिली थीं। उधर, भ्रष्टाचार का केस दर्ज होने के बाद भूमिगत सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन अभी तक सामने नहीं आया है। विजिलेंस ने आरोपी के सभी ठिकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस के सोलन थाने में मामला दर्ज हुआ है और यहीं पूछताछ होगी। नोटिस के बावजूद यदि आरोपी विजिलेंस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। बद्दी में तैनात रहे सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने एक साथ उसके घर और दफ्तर समेत सात ठिकानों पर दबिश दी थी। विजिलेंस टीमें सोलन, शिमला, बद्दी, बिलासपुर, चंडीगढ़, पंचकूला और जीरकपुर पहुंची।
बद्दी दवा नियंत्रक कार्यालय में करीब ढाई घंटे तक टीम फाइलें खंगालती रहीं। छानबीन के दौरान चंडीगढ़ में आरोपी की रिहायश से विदेशी शराब और जीरकपुर से नकदी बरामद हुई है। इस दौरान दबिश की भनक लगते ही सरीन गायब हो गया। विजिलेंस ने सभी ठिकानों से मिले दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। आरोपी के सामने आते ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होगा।
उधर, इस दबिश के बाद दवा निर्माता उद्योगों में हडक़ंप मचा है। विजिलेंस के एडीजी अनुराग गर्ग का कहना है कि आरोपी को सोलन थाने में हाजिर होने के आदेश हुए हैं। यह सूचना उसे नोटिस के माध्यम से दी गई है। यदि वह हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरा मामला खुलने और आरोपी के सामने आने के बाद ही सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 21 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार