नशीली दवाओं समेत सप्लायर गिरफ्तार

पटना। पुलिस ने आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 40 के पास एक कार से 2020 बोतल कफ सिरप और काफी मात्रा में नशीली दवाइयां जब्त की। बरामद दवाओं की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई गई है। थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने बताया कि सुबह वाहन चेकिंग के दौरान गुजर रही हुंडई कार को रुकने के लिए हाथ दिया तो चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने कार का पीछा कर रोका। कार की तलाशी के दौरान नशीली दवाएं बरामद हुईं। पुलिस ने कार चालक मो. खालिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक ने दवा के कागजात नहीं उपलब्ध कराया। कार चालक ने पुलिस को बताया कि पटना से दवाओं की खरीदारी कर अररिया स्थित दुकान में बेचने जा रहा था। कार से पुलिस ने दो हजार 20 बोतल कफ सिरप व नशा में उपयोग किए जाने वाले दर्जनों टेबलेट के अलावा कुछ मरहम हैं। पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित कफ सिरप व टेबलेट का क्रय-विक्रय, परिवहन व संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं किया जाना संज्ञेय अपराध है। ड्रग विभाग के अधिकारियों से जब्त दवाओं की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। चालक ने पुलिस को दवाओं की डिलीवरी तथा आपूर्ति के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। कफ सिरप की कीमत प्रति बोतल 120 रुपये है। पुलिस गिरफ्तार लोगों के बयान पर अन्य कारोबारियों की खोज में छापेमारी कर रही है।

Related Posts

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

नई दिल्ली। डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने वाली नई दवा बनेगी। एम्स के वैज्ञानिकों ने इस पर शोध मकिया है। उन्होंने पता लगाया कि शरीर में…

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत