कोडीनयुक्त कफ सीरप की खेप समेत युवक गिरफ्तार

जोकीहाट, अररिया (बिहार )। पुलिस ने रजवाकोल गांव से गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापामारी कर 158 बोतल कोडीनयुक्त कफ सीरप जब्त किया है। साथ ही आरोपी कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। महलगांव थानाध्यक्ष प्रेम बल्लभ मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मो. मंजर आलम, पिता स्वर्गीय बदीर है। मंजर जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी से नशीली दवा लेकर आया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम उसका पीछा करते हुए रजवाकोल गांव उसके घर तक पहुंच गई। छानबीन में मंजर के जलावन के घर से एस्कोडीनयुक्त कफ सिरप 158 बोतल बरामद की। इस दौरान भाग रहे कारोबारी मंजर को पुलिस बल के जवानों ने दबोच लिया। नशीली दवा जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव से लाने की बात आरोपित ने पुलिस को बताई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ जारी है।

Related Posts

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

मुंबई। सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश का मामला सामने आया है। आयातित दवा में गोलमाल की बात कही जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रीय…

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

गाजियाबाद (यूपी)। पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाए जाने का मामला सामने आया है। डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में सीवेज के सैंपल में वीडीपीवी टाइप-1 मिला था। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की