नर्सिंग होम पर छापा, एमटीपी किट बरामद

भिवानी (हरियाणा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में छापा मारकर एमटीपी किट बरामद की है। इस दौरान टीम में शामिल विभाग के अधिकारियों ने नर्सिंग होम में रखी दवाइयों व गर्भपात में उपयोग होने वाले उपकरणों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि निजी नर्सिंग होम संचालक गर्भपात की दवाइयां देता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस व ड्रग कंट्रोलर के साथ मिलकर नर्सिंग होम पर दबिश दी। टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल में गहनता से जांच की तो एक एमटीपी किट बरामद हुई। नियमों के अनुसार नर्सिंग होम संचालक चिकित्सक एमटीपी किट नहीं रख सकते। टीम ने नर्सिंग होम में रखी लगभग मेजों की लगभग 20 दराजों, फ्रिज में रखी दवाइयों व दवाओं से भरे बॉक्सों की भी जांच की।
इस दौरान टीम ने ऑपरेशन टेबल, डिलीवरी रूम में भी एक-एक स्थान व वस्तु की जांच की। टीम ने नर्सिंग होम में रखे चिकित्सकीय उपकरणों व वस्तुओं की भी बारीकी से जांच पड़ताल की। मौके पर मौजूद डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संध्या गुप्ता व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर ने बताया कि नर्सिंग होम से एक एमटीपी किट बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम संचालिका महिला चिकित्सक ने बताया कि वह बीएएमएस है लेकिन अभी तक अपनी डिग्री नहीं दिखाई है। मौके पर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर हेमंत ग्रोवर भी मौजूद रहे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत