हरियाणा की टीम ने यूपी में पकड़ा लिंग जांच सेंटर, दो गिरफ्तार

सोनीपत/बागपत। सोनीपत की पीएनडीटी (Pre-Natal Diagnostic Techniques) टीम ने पुलिस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के बागपत क्षेत्र के खेकड़ा स्थित एक मकान में अवैध रूप से चल रहे लिंग जांच सेंटर का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एक दलाल और अल्ट्रासाउंड संचालक को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया है। पीएम मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सोनीपत की पीएनडीटी टीम साकार कर रही है और बेटियों को कोख में मारने वाले और अवैध रूप से लिंग जांच करने वाले गिरोह का लगातार पर्दाफाश करने में जुटी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में टीम ने अवैध रूप से लिंग जांच कर रहे एक दलाल रोहित व संचालक बाबू लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए सोनीपत पीएनडीटी टीम के हेड डॉक्टर आदर्श शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली रही थी कि खेकड़ा में लिंग जांच का अवैध धंध चलाया जा रहा है। हमने फर्जी ग्राहक बनाकर रोहित के पास भेजा तो उसने बाबूलाल से सम्पर्क किया और बाद में गिरोह का पर्दाफाश किया। ये लोग 20 हजार में कोख में भू्रण की हत्या का सौदा करते थे। इनसे 16 हजार रुपए कैश भी बरामद किए हैं।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 26 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट