डेयरी पर रेड, प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

खुर्जा। खाद्य विभाग की टीम ने अरनिया थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में चल रही दूध डेयरियों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन मिले। इसके अलावा दो डेयरियों से सेंपल लेकर टीम ने जांच के लिए लैब भेज दिया है। अचानक हुई छापेमार कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हडक़ंप मच गया। अरनिया थाना पुलिस की टीम के साथ खाद्य विभाग की टीम गांव कमालपुर पहुंच गई। सबसे पहले टीम ताहिर डेयरी पर पहुंची और दूध का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने आबिद की दूध डेयरी पर छापेमारी की। टीम ने जांच-पड़ताल की और वहां से भी दूध का सैंपल भरा। इसके बाद इस्लामुद्दीन की डेयरी पर टीम ने छापेमारी की। इस डेयरी को अवैध तरीके से संचालित पाया गया। निरीक्षण के दौरान वहां 37 ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन मिले। टीम ने उसे कब्जे में ले लिया है। औषधि निरीक्षक को सूचित करते हुए इंजेक्शन थाना पुलिस को सौंपे गए है। डीओ फूड सेफ्टी डा. गौरीशंकर, मनोज कुमार कुंवर, विनोद कुमार, मनोज कुमार गौड़, धनंजय सिंह, अरनिया थाना प्रभारी रमाकांत यादव आदि रहे।

Related Posts

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

नई दिल्ली। क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर एससी ने केंद्र और डीसीजीआई को फटकारा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और DCGI को कड़ी फटकार लगाई। यह फटकार उन दवा…

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क