अश्लील चैटिंग से फार्मासिस्ट को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख, गिरफ्तार

कन्नौज (उप्र)। जालसाज ने पत्नी की फेसबुक आईडी से लखनऊ में रहने वाले फार्मासिस्ट को अश्लील फोटो भेजने के साथ ही चैटिंग कर ब्लैकमेल किया। मुकदमा दर्ज कराने की धमकी व मामले को निपटाने के लिए दो लाख की रकम मांगी। फार्मासिस्ट की शिकायत पर पुलिस ने जालसाज और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मूल रूप से उन्नाव निवासी राजीव अवस्थी पुत्र देवदत्त लखनऊ के हसनगंज में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। मौजूदा समय में यह 42, शिवम नगर, कृष्णानगर लखनऊ में रहते हैं। उनकी फेसबुक आईडी पर सुबोधनी डी नाम की आईडी से हेलो और हाय का मैसेज आया। इसी बीच सुबोधनी डी की आईडी से एक लडक़ी की पांच अश्लील फोटो आईं। फार्मासिस्ट ने इस तरह की हरकतें करने से मना किया। उमेश चंद्र द्विवेदी निवासी चौधरी सराय ने फार्मासिस्ट राजीव अवस्थी को फोन कर बताया कि सुबोधनी नाम की महिला ने उनके खिलाफ अश्लील वार्ता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। उमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि वह परेशान न हों। एसपी और उनके गनर से मामला निपटाने की बात कर ली है। दो लाख रुपये वह कन्नौज आकर जल्द दे दें। इतने में मामला निपट जाएगा। रुपये देने का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने राजीव अवस्थी की आईडी पर कई पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो भेजीं। राजीव अवस्थी ने सदर कोतवाली में उमेश चंद्र द्विवेदी और सुबोधनी डी निवासी कन्नौज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उमेश चंद्र द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। फार्मासिस्ट राजीव अवस्थी ने बताया कि आरोपी से उनकी जान-पहचान थी। इसका फायदा उठाकर उसने साजिश के तहत उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास किया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि आरोपी शहर के निजी डिग्री कालेज में शिक्षक रहा है। वह कई सामाजिक संस्थाओं का सदस्य होने के साथ ही प्रोजेक्ट नई किरण का सदस्य भी रहा। वह अक्सर पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में बैठता था। लोगों को धमकाने और दबाव बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी फोटो सोशल साइट पर शेयर करता था। आरोपी उमेश चंद्र द्विवेदी के कई लोगों को ठगी का शिकार बनाने की पुलिस अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है। एएसपी विनोद कुमार ने सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। सदर कोतवाल ने आरोपी के दो मोबाइल कब्जे में लिए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने बताया कि रुपयों के लालच में फार्मासिस्ट को ब्लैकमेल किया था।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 20 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार