बायोकॉन कंपनी ने शुगर की ये दवा उतारी बाजार में

बेंगलूरु। बायोकॉन ने ऑस्ट्रेलिया के बाजार में अपनी इन्सुलिन बायोसिमिलर दवा सेमग्ली को उतारा है। इस बायोसिमिलर दवा का विकास उसने माइलान के साथ मिलकर किया था। बायोकॉन बायोलॉजिक्स की मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) क्रिस्टीन हेमाचर ने कहा कि हमें विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया में रोगियों के लिए फार्मास्युटिकल बेनिफिट स्कीम (पीबीएस) के जरिये उच्च गुणवत्ता वाली बायोसिमिलर ग्लार्जिन दवा सेमग्ली की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही इससे पीबीएस के लिए लागत का बोझ भी कम होगा। इन्सुलिन ग्लार्जिन का इस्तेमाल वयस्कों, किशोरों और 6 साल से अधिक उम्र के बच्चों में टाइप 1 और वयस्कों में टाइप 2 मधुमेह मेलिटस के उपचार में किया जाता है। यह मधुमेह के रोगियों को रोजाना एक बार दिया जाता है ताकि उन्हें रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित रखने में मदद मिल सके। माइलान ऑस्ट्रेलिया के कंट्री मैनेजर साइल्विन विग्नॉ ने कहा कि सेमग्ली को बाजार में उतारे जाने से रोगियों तक बायोसिमिलर दवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए माइलान की प्रतिबद्धता जाहिर होती है। बायोसिमिलर ने उपचार के एक नए दौर की शुरुआत की है। इससे अधिक रोगियों तक चिकित्सा को पहुंचाने, पीबीएस की लागत बचाने और कुल मिलाकर स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को स्थायी बनाने में मदद मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया में मधुमेह के उपचार की कुल वार्षिक लागत करीब 14.6 अरब डॉलर है। वहां करीब 20 लाख लोग मधुमेह से पीडि़त हैं। बायोकॉन और माइलान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित इस बायोसिमिलर दवा को 40 से अधिक देशों में मंजूरी मिल चुकी है। पिछले साल इसे ब्रिटेन में उतारा गया था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन