दवा के नाम पर लाखों की ठगी, डॉक्टर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। कैंसर की दवा के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर टाउन पुलिस थाना में दिल्ली के डॉ. जमाल ए खान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जानकारी अनुसार टाउन के जसवीरसिंह ने सीएमएचओ को शिकायत की थी कि उसकी मां कैंसर रोग से पीडि़त थी। दिल्ली के डॉ. जमाल ए खान ने इसके उपचार के लिए ढाई लाख रुपए लिए थे, लेकिन दवा देते ही उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना डॉक्टर को दी लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। बाद में उसकी मां की मौत हो गई। 11 अक्टूबर को मरीज को दवा लगाने के लिए उक्त डॉक्टर का उसके पास दिल्ली से फोन आया और मरीज के बारे में कुछ नहीं पूछा। डोज लगाने की कीमत 53 हजार रुपए नकद देने के लिए कहा। डॉक्टर ने बताया कि उक्त दवा उसका आदमी सुबह लेकर पहुंचेगा। उसे रुपए दे देना। जबकि उसकी मां की मौत पहले ही हो चुकी थी। सीएमएचओ ने शिकायत मिलने पर डॉ. अनिल गोयल व डीसीओ सुखदीप कौर के नेतृत्व में टीम गठित करके टाउन भेजा और दिल्ली से आए हुए आदमी से उक्त दवाई की जांच की लेकिन उस पर किसी कंपनी का नाम नहीं लिखा हुआ था। उक्त दवा को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में उक्त आदमी ने अपना नाम नितिन कुमार बताया। पुलिस ने नितिन कुमार व डॉ. जमाल ए खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खास बात है कि डॉ. जमाल ए खान ने प्रार्थी से दवा के नाम पर ढाई लाख रुपए ले चुका था। डॉ. अनिल गोयल ने बताया कि उक्त दवा को जब्त कर लिया गया है। उक्त दवा किस मर्ज के लिए है, इसके लिए एफएसएल में जांच के लिए भेजी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कैंसर मरीज को उक्त डोज दी जा सकती है या नहीं।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 13 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त