ऑक्सीजन सप्लाई रुकी, 17 मरीज मरे

इंदौर। एमवाई अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 17 मरीजों की मौत होने का समाचार है। बताया गया है कि रात तीन से चार बजे के बीच ऑक्सीजन सप्लाई 15 मिनट के लिए रुकी थी। उधर, अस्पताल प्रशासन ने इन्हें सामान्य मौत बताया है। अलग-अलग वार्ड के सूत्रों के अनुसार बीती रात को तीन से पांच बजे के बीच 15 मिनट के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हुई थी। वेंटीलेटर पर बीप बजने की आवाज आने लगी। इसी दौरान सात मरीजों की मौत हो गई। अगली सुबह दस और मरीजों ने दम तोड़ दिया। चूंकि सर्जिकल आईसीयू और ट्रामा सेंटर तल मंजिल पर है। इसलिए यहां ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ज्यादा प्रेशर की जरूरत नहीं होती है। एसएनसीयू और पीडियाट्रिक आईसीयू दूसरी मंजिल पर हैं। जहां अतिरिक्त प्रेशर की जरूरत होगी, लेकिन यहां बच्चों के लिए एंबु बैग की व्यवस्था भी है।

पांचवीं मंजिल स्थित एमआईसीयू ऐसी जगह है, जहां तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए सबसे ज्यादा प्रेशर की जरूरत है। तल मंजिल से सीधे पांचवीं मंजिल तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पाइंट्स की जरूरत होती है। उधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि अगर घटना होती तो अन्य मरीज भी प्रभावित होते। उनका कहना है कि सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई की यूनिट परिसर में है, जहां दिन में दो बार सिलेंडर बदले जाते हैं। यहीं से कई सारे पाइंट्स के जरिए अलग-अलग आईसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई होती है। फिलहाल जांच चल रही है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश