कैमिस्ट को नहीं डर, सील तोड़कर खोली दुकान

परशदेपुर (रायबरेली)। स्थानीय दवा विक्रेताओं में औषधि निरीक्षण विभाग का कोई डर नहीं रहा है। वे अपनी मनमानी पर उतारू हैं। दो दिन पूर्व एक मेडिकल स्टोर को अनियमितता पाए जाने पर सील कर दिया गया था, लेकिन दवा दुकानदार ने सील तोड़कर स्टोर खोल लिया है। जानकारी अनुसार परशदेपुर कस्बे में साकेत नगर चौराहा स्थित जौहरी मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई थी। छापे के दौरान दुकान पर न कोई फार्मासिस्ट मिला और न ही कोई बिल वाउचर। इस पर डीआई दीपक शर्मा ने अग्रिम आदेश तक दुकान को सील करके दवा की बिक्री पर रोक लगा दी। लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए अगले ही दिन दुकान की सील तोड़ दी और बाकायदा दवा की बिक्री की जाने लगी। दुकानदार का कहना हैकि उसके सारे कागजात पूरे हैं। नियमानुसार काम किया जा रहा है। वहीं, डीआई का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि दुकानदार ने ऐसा किया है तो जांच कराकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए