दुर्गम पहाड़ियों में शीबा का रोमांच

नई दिल्ली: मरीजों की देखभाल में ज्यादातर समय गुजारने वाली दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल की 25 वर्षीय स्टाफ नर्स शीबा रोज जब पिछले दिनों परिवार के साथ उतराखंड घूमने गई तो पहाड़ों के आड़े-तिरछे रास्तों पर साधारण-सी ऑल्टो कार से इस कदर बिंदास फर्राटा भर रही थी मानों यहां घूमना उसकी दिनचर्या में शुमार है। पहाड़ों की रानी मसूरी से पहली बार इस रोमांचकारी अंदाज में मुलाकात करके लौटी शीबा बेहद खुश है। वह कहती हैं कि मुकाम छोटा हो या बड़ा, लड़कियों को जब भी परिवार ने खुले मन से उड़ान भरने का मौका दिया है तो बेटियों ने भी आसमां पर अपना नाम लिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अस्पताल में रोगी की पीड़ा देखकर थोड़ा भावुक हो जाने वाली शीबा चुनौतियों से चुटकी में निपटने का माद्दा रखती है।
     उत्तराखंड के पर्यटन विशेषज्ञों की मानें तो बेशक पहले के मुकाबले अब हिल स्टेशन के अधिकतर रास्ते पक्के और चौड़े हो गए हैं लेकिन कई जगह आज भी रास्ते इतने खतरनाक हैं जहां थोड़ी-सी लापरवाही जान जोखिम में डाल सकती है। देहरादून-मसूरी के स्थानीय चालकों के मुताबिक, पहाड़ों में गाड़ी चलाना हर किसी के वश की बात नहीं। उसके लिए अच्छे-खासे प्रशिक्षण की जरूरत है। किसी लडक़ी द्वारा पहली बार परिवार को साथ लेकर साधारण कार से इन ऊंची पहाडियोंं की यात्रा का साहस जुटाना वाकई उपलब्धि भरा कदम है। दिल्ली से गाड़ी का स्टेरिंग संभालते हुए स्टाफ नर्स शीबा ने देहरादून से मसूरी की चढ़ाई के बाद 32 किलोमीटर और ऊपर पहाड़ी पर स्थित धनौल्टी की मनोरम वादियों को छुआ। इस सबके बीच भट्टाफॉल के संकरे और आसपास गहरी खाई वाले रास्ते पर उन्हें थोड़ी हिचक जरूर महसूस हुई लेकिन मजबूत हौसले के साथ आगे बढ़ते हुए प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का भी भरपूर लुत्फ उठाया।
     स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो चिकित्सा पेशे से जुड़े डॉक्टर हों या नर्स या फिर अन्य स्टाफ, सभी का दिलो-दिमाग से मजबूत होना बेहद जरूरी है। कई बार रोगी इतनी विकट स्थिति में आता है जिसका उपचार और देखभाल करने से कमजोर दिल का व्यक्ति हाथ खींचने की कोशिश करता है। ‘फीमेल’ नर्सों की नई पीढ़ी में इस तरह की साहसिक भागीदारी को हेल्थ विशेषज्ञ चिकित्सकीय नजरिए से ‘शुभ’ मानते हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी