बीपी-शुगर की दवाएं हुई महंगी, लाखों लोग होंगे प्रभावित

धनबाद। बीपी-शुगर के मरीजों के लिए बुरी खबर है। अब उन्हें दवाओं के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दरअसल, कंपनियों ने बीपी-शुगर की दवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। दवाओं की बढ़ी हुई कीमत धनबाद क्षेत्र की दवा दुकानों में आ गई है। शुगर के इंजेक्शन में 70 से 100 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, दूसरी दवाओं में 10-12 रुपये कीमत बढ़ाई गई है। ऐसे में धनबाद के लोगों को दवा के लिए अतिरिक्त खर्च उठाने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार धनबाद की लगभग 14 प्रतिशत आबादी बीपी-शुगर से ग्रसित हैं। 28 लाख की आबादी में लगभग चार लाख लोग बीपी-शुगर से पीडि़त हैं। यह लोग प्रतिमाह बीपी-शुगर की दवाएं खा रहे हैं। लेकिन नई दर बढऩे के कारण अधिक खर्च होंगे। बताया जाता है कि केंद्र सरकार के पास वर्तमान में इन दवाओं को बनाने वाली 348 कंपनियों पर नियंत्रण हैं। कई ऐसी कंपनी हैं, जिस पर सीधे नियंत्रण नहीं है। लिहाजा ऐसी कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं। जबकि नियमानुसार जीवनरक्षक दवाएं व दीर्घ काल तक चलने वाली दवाओं की कीमत अचानक से नहीं बढ़ाई जा सकती है। इस संबंध में धनबाद के ड्रग इंस्पेक्टर आलोक कुमार का कहना है कि भारत सरकार के डीटीसीओ के तहत कंपनियों पर नियंत्रण तो रहता है, लेकिन कई ऐसी कंपनियां है, जिन पर नियंत्रण नहीं है। इस पर सरकार गंभीर है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए