फार्मा इंडस्ट्री ने दवाओं के दाम बढ़ाने का किया अनुरोध

नई दिल्ली। भारत दवा निर्माण से जुड़े 75 फीसदी कच्चे माल या एक्टिव फार्मा इंग्रेडिएंट्स (एपीआई) का आयात चीन से करता है। ऐसे में चीन में रॉ मेटेरियल महंगा होने से फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री ने सरकार से प्राइस कंट्रोल के तहत आने वाली दवाओं के दाम बढ़ाने का अनुरोध किया है। फार्मा इंडस्ट्री के संगठनों, फेडरेशन ऑफ फार्मास्टुकिल आंत्रप्रेन्योर, इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स, हेल्थ मिनिस्ट्री, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए वे प्राइस कंट्रोल के तहत आने वाली सभी दवाओं के दामों को बढ़ाने के लिए वीशंष्हा शक्ति का इस्तेमाल करने का निवेदन दिया है। फार्मा इंडस्ट्री का कहना है कि दवाओं की कीमतें बढऩे से फार्मा कंपनियों की ग्रोथ में तेजी आ सकती है। फेडरेशन ऑफ फार्मास्टुकिल आंत्रप्रेन्योर के मुताबिक, एपीआई की कीमत बढऩे से ऐसी दवाओं को बनाने की कॉस्ट में वृद्धि हुई है। एपीआई का इस्तेमाल दवा में थेराप्यूटिक प्रभाव देने के लिए किया जाता है। शेड्यूल दवाओं की कीमतों में होलसेल प्राइस इंडेक्स के तहत साल में एक बार बदलाव किया जाता है। पिछले एक साल में चीन में तकरीबन 150 एपीआई मैन्युफैक्चरर्स ने एनवायरमेंटल स्टैंडर्ड का पालन नहीं कर पाने की वजह से फैक्टरियां बंद की है। इस वजह से एपीआई की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 13 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक