मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, दवाओं के 20 सैंपल भरे

शिमला (हप्र)। औषधि विभाग ने शहर में कई दवा दुकानों पर छापेमारी की। दुकानों से दवाओं के 20 सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजे गए हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि दवा दुकानों पर बेची जा रही दवाइयां कितनी गुणवत्तायुक्त हैं। गौरतलब है कि शिमला के दवा दुकानदार नियम के तहत काम करें, इसके लिए हाल ही में सात दवा दुकानों के लाइसेंस भी कैंसिल किए जा चुके हैं। दवा दुकानों पर छापेमारी के बाद यह बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। अब दवा दुकानों से फिर से 20 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। पिछले माह सात दवा दुकानों का लगभग सात दिन के लिए लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया। जिला दवा निरीक्षक के मुताबिक दवा दुकानदारों को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि वे तय नियमों के तहत दवाओं का रिकॉर्ड रखें, जिसमें खास तौर पर शेड्यूल्ड मेडिसिन को सही तरह से रखने के निर्देश दिए गए हैं। गौर हो कि जारी निर्देशों के तहत यह साफ किया गया है कि दवा दुकानों को चलाने के लिए जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उसमें दवा दुकान मालिक काफी लापरवाही बरतते हैं। इसमें खास तौर पर दवाओं की खरीददारी के रिकॉर्ड को सही तरह नहीं रख पाते हैं। जिस पर यह खिंचाई की जाती है। बताया जा रहा है कि एक तय प्रक्रिया के तहत सभी दवा दुकानों से दवा सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाते हैं, जिसमें अब फिर से दवा सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 28 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी