हिमाचल के सोलन में हुई पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के डेलीगेट्स की मीटिंग, जीएसटी पर हुआ मंथन

पीसीए के विरूद्ध कार्य करने वालों की सदस्यता होगी रद्द : जी.एस. चावला

सुरजीत मेहता को हटाने पर हुई सहमति, सभी जिलों ने हाथ खड़े कर व लैटर दे कर मंजूरी

सोलन। जीएसटी कर प्रणाली और दवा व्यापार पर इसके असर को लेकर पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन की 15 व 16 जुलाई को सोलन की ठंडी वादियों में स्थित होटल सूर्य विलास में एक मीटिंग सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी की इस बैठक में एसोसिएशन की गतिविधियों पर भी खुलकर चर्चा हुई। बैठक में पंजाब के सभी जिलों के प्रधान और महासचिवों ने पहुंचकर अपने विचार रखे। दवा कारोबार में फ्री स्कीम, डिस्काउंट, एक्सपायरी, माल वापसी, 30 जून तक के स्टॉक, हर महीने रिटर्न, टैक्स, दवाइयों पर कंपोसिट जैसे मुद्दे मीटिंग में छाए रहे।
पीसीए मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही केंद्र सरकार की समिति तथा पंजाब के ईटीसी के सामने बात रखी जाएगी ताकि दवा व्यापारी को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। पीसीए महासचिव सुरेंद्र दुग्गल ने नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अर्थारिटी (एनपीपीए) के पत्र अनुसार दवाइयों के तय किए फिक्स रेट का पूरा ब्यौरा सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया। पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नरेंद्र मित्तल ने पिछले तीन महीने का ब्यौरा दिया, यह निर्णय लिया गया कि जिन लोगों ने पिछले कार्यकाल में पैसे का दुरुपयोग किया, उनके विरूद्ध कोर्यवाही की जाएगी।

पीसीए द्वारा सोलन में आयोजित मीटिंग में चंडीगढ़ कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान विजय आनंद, उत्तराखंड कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान टी आर पांथरी व कोषाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने विशेष तौर पर पहुंच कर मीटिंग की शोभा बढ़ाई। पीसीए के कार्यकारी प्रधान जी एस चावला और महासचिव सुरेंद्र दुग्गल ने भारी संख्या में उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद करते हुए अपील की कि वह नशा रोकने में सहयोग करें।
पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत मेहता की बीमारी के चलते वो कुछ भी काम नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते पीसीए महासचिव सुरेंद्र दुज्गल, कार्यकारी प्रधान गुरबक्ष सिंह चावला के साथ मिलकर पीसीए को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसी के चलते सोलन मीटिंग में सभी जिलों के प्रधान व महासचिवों ने अपने-अपने लैटर हैड पर यह बाकायदा लिखकर दिया कि कार्यकारी अध्यक्ष गुरबक्ष सिंह चावला को पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष घोषित कर दिया जाए। सभी की सहमति से यह मत भी पास हो गया और सभी उपस्थित सदस्यों ने हाथ खड़े करके इस पर अपनी सहमति जताई। लेकिन जी एस चावला व सुरेंद्र दुज्गल ने कहा कि हम किसी भी कानूनी पचड़े में नहीं पडऩा चाहते व बाकायदा सुरजीत मेहता से पत्र व्यवहार किया जा रहा है, परंतु उनकी तरफ से कोई भी जवाब नहीं आ रहा है। दुज्गल ने कहा कि हम पीसीए को आगे ले जाना चाहता हैं, ना कि कोर्टों के चक्कर काटने में अपना समय खराब करेंगे। सुरजीत मेहता की बीमारी का बहाना लेकर कुछ शरारती तत्व पीसीए को खराब करने का काम कर रहे हैं।
पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान जी एस चावला तथा महासचिव सुरेंद्र दुज्गल तथा सभी जिलों के प्रधानों ने अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पंजाब में जो भी एसोसिएशन के विरूद्ध कार्य करेगा, पंजाब और जिले से उसकी सदस्यता को समाप्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा पंजाब में जो भी पिछले कुछ सालों में नशे को बढ़ावा दे रहे हैं या जिसके खिलाफ नशे को लेकर कार्रवाई हुई है, उनका कोई साथ नहीं दिया जाएगा।
इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्र, ड्रग विभाग के कमिश्रर वरूण रूज्म, ज्वाइंट कमिश्रर प्रदीप मट्टू को मिलकर व पत्र लिखकर अनुरोध किया जाएगा, जो कैमिस्ट जिनके ऊपर पिछले चार वर्षों से एनडीपीएस एक्ट और नशे का व्यापार करने पर पर्चे दर्ज हुए हैं, व उन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि इन लोगों का पर्दाफाश हो सके। जो ये दवा व्यापार को बदनाम ना कर सकें और पंजाब में नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।
पीसीए मीटिंग में पीसीए के कार्यकारी प्रधान गुरबक्ष सिंह चावला, पीसीए महासचिव सुरेंद्र दुज्गल, पीसीए के कैशियर नरेंद्र मित्तल, पीसीए चेयरमैन व पंजाब फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, पटियाला प्रधान अशोक गोयल, महासचिव सुशील आहूजा, संगरूर से प्रधान नरेश जिंदल, डी पी सिंह, राजीव जैन, अरूण सिंगला बठिंडा, रोपड़ के अध्यक्ष सुदर्शन चौधरी, मल्होत्रा, जगदीश जज्गी, फाजिल्का के प्रधान अशोक कुमार, राकेश अग्रवाल फगवाड़ा, रमन कुमार तरनतारन, राकेश महाजन प्रधान, विकास विज महासचिव पठानकोट, जतिंद्र सिंह चावला जालंधर, फतेहगढ़ मंडी गोबिंदगढ़ से हरचरण सिंह, रविन्द्र भाटिया, नंदलाल कांसल प्रधान बठिंडा, राकेश कुमार गोयल जिला प्रधान बरनाला, राकेश कुमार जिंदल जिला प्रधान मानसा, लक्की तायल जिला महासचिव मानसा,  अमृतसर से अमरदीप सिंह, राजेश सोही, अशोक कुमार, रवि कुमार, जी एस चावला, अरमदीप सिंह, राजेश सोही, लवली डाबर, मोहाली के प्रधान एच एस भाटिया, महासचिव अमरदीप सिंह, सतीश कपूर, राजीव गुप्ता गुरदासपुर, बिमल कुमार, मुकेश कुमार तरनतारन, नवीन सूद मोगा, अशोक छाबड़ा, संदीप फाजिल्का, राजेश लक्की तायल मानसा, रूपिंदर कुमार बठिंडा, जी एस चास्का लुधियाना, रवि कुमार रिचि मुक्तसर, राजेश कुमार, विजय विज कपूरथला, राजेश गुप्ता जालंधर व अन्य सभी जिलों के सदस्य शामिल हुए।
इसके अलावा मीटिंग में आए सभी सदस्यों को होलसेल कैमिस्ट एसोसिएशन लुधियाना की ओर से सम्मानित कर मोमेंटो प्रदान किए गए। होलसेल कैमिस्ट एसोसिएशन के लवली डावर सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, निशांत अरोड़ा फाइनेंस सेक्रेटरी, महेंद्र सिंह मक्कड़ जनरल सैकेट्री, सोनी सहगल वाइस प्रेसीडेंट, राजेश अरोड़ा वाइस प्रेजिडेंट, जी एस ग्रोवर एडिशनल फाइनेंस सैक्रेट्री, मुनीश कक्कड़ ज्वाइंट सैक्रेट्री व जगतारन सिंह स्पेशल गेस्ट के रूप में उपस्थित थे व उनकी टीम ने पूरे प्रोग्राम को बखूबी आर्गेनाइस किया।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 28 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी