बाजार से दवा खरीदने पर रोक

लखनऊ। सरकारी मेडिकल कॉलेज अब बाजार से दवा नहीं खरीद सकेंगे। सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दवा खरीद और प्रबंधन के लिए गाइडलाइन्स जारी की है। इसके अनुसार सभी को एक साथ केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत दवा खरीदनी होगी। अभी तक मेडिकल कॉलेज सभी सीधे बाजार से ही अलग-अलग दवाएं खरीदते थे। अब यूपी के 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में 80 फीसदी दवाओं की खरीद सरकार की यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से करना अनिवार्य होगा। सरकार ने आवश्यक दवाओं की सूची को भी 364 से बढ़ाकर 839 कर दिया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर बाजार से दवा खरीद पर रोक लगेगी और इससे लागत में भी कमी आएगी। इससे एक बार दवा खरीद के बाद 24 घंटे दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इन आवश्यक दवाओं में 99 औषधियों को स्वास्थ्य विभाग पहले से ही खरीदता आया है। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग भी यह दवाएं खरीदेगा।
जिन कंपनियों को दवा खरीद के लिए अधिकृत माना जाएगा, उनमें पहले से स्वास्थ्य विभाग में सूचीबद्ध फर्मों को छोडक़र 50 करोड़ तक के टर्नओवर वाली फर्में ही शामिल की जाएंगी। इनके अलावा फर्म को डब्ल्यूएचओ और जीएमपी से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। इन फर्मों को दवा का उत्पादन स्वयं करना चाहिए। जो दवाएं मेडिकल कॉलेज खरीदेगा, उन्हें पहले से ही मेडिकल ड्रग कॉरपोरेशन अपनी प्रयोगशाला में जांच कराएगा। मेडिकल कॉलेजों को अपनी जरूरत के अनुसार हर साल दवा की लिस्ट बनानी होगी। पहले चरण में सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग के चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, सिस्टरों और फॉर्मासिस्टों की मदद से अनुमानित सूची तैयार की जाएगी। दूसरे चरण में सभी चिकित्सीय विभागों से मिली सूची को प्रधानाचार्य एक्सेल फार्मेट में तैयार करेंगे। तीसरे चरण में सूची महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा द्वारा तैयार की जाएगी।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 14 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त