एंटीबायोटिक दवा लेने से पहले जान लें जरूरी बात

पटना। अगर आप एंटीबायोटिक दवा का सेवन कर रहे हैं तो आपके लिए ये खास खबर है। केंद्र के सहयोग से आईजीआईएमएस में संचालित एडवर्स ड्रग रिएक्शन मॉनिटरिंग सेंटर में दवा के दुष्प्रभाव से संबंधित चार हजार मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 70 फीसदी मामले ऐसे हैं, जिनमें डॉक्टर की सलाह बिना बाजार से दवा खरीद कर सेवन किया गया था। इससे मरीज के शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ा। दो दवाओं का दुष्प्रभाव अधिक पाया गया है। आईजीआईएमएस में अब तक कुल 65 मरीजों की किडनी प्रत्यारोपित की गई है। उनमें से पांच ऐसे थे, जिनकी किडनी दवा के दुष्प्रभाव होने से खराब हुई। शेष 60 मरीजों की किडनी पर मधुमेह और ब्लडप्रेशर के कारण असर हुआ था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल के अनुसार निमोस्लाइड व टेक्नोफिनाक का दुष्प्रभाव मरीजों पर अधिक हो रहा है, इसीलिए डॉक्टरों को इन्हें लिखने से परहेज करने की सलाह दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि दवाओं का दुष्प्रभाव किडनी, लिवर, चेस्ट और हृदय पर सबसे अधिक होता है। एंटीबायोटिक दवाओं का बेरोकटोक इस्तेमाल किया जा रहा है, जो भविष्य के लिए काफी खतरनाक है। हाल में नई एंटीबायोटिक दवाओं की खोज नहीं हुई। पुरानी दवाएं ही बाजार में बेची जा रही हैं। ऐसे में इन दवाओं का शरीर पर रेसिस्टेंस विकसित हो जाने से असर नहीं होता है। उलटे यह शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे हैं।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए