दवा की जांच में सहयोग न करने पर डीसीओ समेत 3 को एपीओ किया

जयपुर। नकली दवा की जांच में सहयोग नहीं करने और अनियमितता बरतने पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में डीसीओ के पद पर कार्यरत महेन्द्र मोहन सिंघल, बीकानेेर में कार्यरत सांवरमल और सीकर में सरिता मीणा को एपीओ कर दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) के शासन उप सचिव संजय कुमार के आदेशानुसार सांवरमल और सरिता मीणा अपनी उपस्थिति औषधि नियंत्रक संगठन मुख्यालय जयपुर में देंगी। जबकि डीसीओ सिंघल को औषधि नियंत्रक मुख्यालय में उपस्थिति देने को कहा गया है। उप सचिव का कहना है कि अधिकारियों की यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी के अनुसार सांवरमल ने नकली दवा की जांच में विभाग का सहयोग नहीं किया तो सरिता मीणा के खिलाफ अनियमितता का मामला सामने आया था। इसी तरह महेन्द्र मोहन सिंघल को उनकी लापरवाह कार्यशैली के चलते एपीओ किया गया है।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 15 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ