अगर दिखने लगे ये सकेंत तो तुरंत कराएं आंखों की जांच, वरना हो सकता है खतरनाक

नई दिल्ली: आंखों का जिंदगी में बेहद अधिक महत्व है. इनकी वजह से ही हम सुंदर प्रकृति को देख पाते हैं. इसलिए आंखों को लेकर और भी सर्तकता बरतनें की आश्यकता है. कई बार हम आंखों में होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं को नजर अंदाज कर देते हैं जो हमें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. यह खतरनाक साबित हो सकता है. हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिनके संकेत दिखते ही आपको उन्हें नजर अंदाज नहीं करना चाहिए और अपनी आंखों की जांच तुरंत करानी चाहिए.

सिर दर्द रहना
अकसर लोगों के सिर में दर्द रहता है ऐसे में लोग उस दर्द की दवाई खा लेते हैं. अगर यह दर्द लगातार हो रहा है और नहीं जा रहा है तो आपको अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए. क्योंकि कई बार आंखों की समस्या की वजह से भी सिर में दर्द रहता है. आंखों की यह समस्या कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल या टीवी स्क्रीन के सामने घंटों समय गुजराने से हो सकती है.

धुंधला दिखने पर
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आंखों की क्षमता कम होने लगती है. लेकिन कई बार कम उम्र में भी आंखों से धुंधला नजर आने लगता है. जिसे लोग शरीर की कमजोरी कहकर टाल देते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है.
धुंधला दिखना बीमारी की वजह भी हो सकता है. यह आपकी आंखों की रेटिना को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसी स्थिति में तुरंत आंखों की जांच करानी चाहिए.

आंखें पर दबाव महसूस हो
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी आंखों पर दबाव महसूस हो रहा है. जैसे कोई भारी सामान आपकी आंखों पर रखा हो, ऐसी स्थिति में आपको आंखों की जांच करानी चाहिए. ये ग्लूकोमा का संकेत हो सकता है.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 7 views
    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

    दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 7 views
    दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 8 views
    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 12 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 16 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 14 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR