रोजाना दही खाने से कम होगा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, इन चीजों को भी डायट में करें शामिल

रोज दही खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होगा कम


लंदन

कैंसर जैसी बीमारी पहले जहां हजारों में किसी एक को सुनने को मिलती थी वहीं, अब दुनियाभर में कैंसर कॉमन बीमारी जैसी बनती जा रही है। आंकड़ों की बात करें तो महिलाओं में होने वाले सबसे कॉमन कैंसर में से एक है ब्रेस्ट कैंसर। भारत की करीब 25 से 32 प्रतिशत शहरी महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो रही हैं। ऐसे में बीमारी होने के बाद इलाज करवाने से बेहतर है कि हम पहले से ही कुछ प्रिकॉशन्स यानी सावधानियां बरतें। ऐसा ही एक प्रिकॉशन है योगर्ट यानी दही। जी हां, एक नई स्टडी में यह बात सामने आयी है कि रोजाना दही खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया, हानिकारक बैक्टीरिया को हटाता है
इस नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि नैचरल योगर्ट यानी दही का अगर डेली बेसिस पर सेवन किया जाए तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर होने का एक सबसे बड़ा कारण हानिकारक बैक्टीरिया की वजह से ब्रेस्ट में होने वाला इन्फ्लेमेशन यानी सूजन और जलन है। ऐसे में दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया, शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है।

मां के दूध में मौजूद गुड बैक्टीरिया जैसा ही है दही का बैक्टीरिया
हालांकि अनुसंधानकर्ताओं का ये दावा अब तक पूरी तरह से साबित नहीं हुआ है लेकिन यह इन सबूतों पर आधारित है कि ब्रेस्ट में बैक्टीरिया की वजह से होने वाली सूजन का संबंध ही कैंसर से होता है। दही में लैक्टोज फर्मेन्टिंग बैक्टीरिया पाया जाता है जो दूध में भी होता है और यह बेहद फायदेमंद होता है। ये बैक्टीरिया बिलकुल वैसा ही बैक्टीरिया या माइक्रोफ्लोरा है जैसा ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट में पाया जाता है।

ये फूड्स कम करेंगे ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क

ये फूड्स कम करेंगे ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क

खाने में प्रोबायॉटिक्स की मात्रा बढ़ाने से शरीर में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया
कई दूसरी स्टडीज में भी यह बात साबित हो चुकी है कि दही या योगर्ट का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है और अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो इसके पीछे की वजह ये है कि प्राकृतिक रूप से तैयार की गई दही में पाया जाने वाला अच्छा और फायदेमंद बैक्टीरिया, हानिकारक बैक्टीरिया को उसकी जगह से हटाने में मदद करता है। खाने में प्रोबायॉटिक्स की मात्रा बढ़ाने से ब्रेस्ट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। दही में भी प्रोबायॉटिक्स पाए जाते हैं।

क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन की वजह से बढ़ता है कैंसर का खतरा
आपको जानकर हैरानी होगी कि इंसान के शरीर में करीब 10 अरब बैक्टीरियल सेल्स होते हैं जिनमें से ज्यादातर बैक्टीरिया हमें किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते लेकिन इनमें से कुछ बैक्टीरिया कभी कभार शरीर में टॉक्सिन्स बनाने लगते हैं जिससे शरीर में सूजन और जलन होने लगती है। अगर ये इन्फ्लेमेशन लंबे समय तक शरीर में बनी रहे जिसे क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन भी कहते हैं तो ये शरीर को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। दही में मौजूद नैचरल बैक्टीरिया इसी इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।

8 घंटे से ज्यादा सोने पर ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

8 घंटे से ज्यादा सोने पर ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

दही के अलावा इन चीजों का भी करें नियमित रूप से सेवन
दही के अलावा इन चीजों को भी आप डायट में शामिल कर सकते हैं। ये चीजें भी बेहद गुणकारी हैं और ब्रेस्ट कैंसर को कम करने में मदद करती हैं।
हल्दी- करक्यूमिन से भरपूर हल्दी कैंसर सेल्स को बढ़ने और बनने नहीं देती। खासकर ब्रेस्ट, लंग्स और स्कि‍न कैंसर से बचाने में मददगार है हल्दी।
टमाटर- कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो कई तरह के कैंसर को रोकने में फायदेमंद है।
लहसुन- यह कैंसर को बढ़ावा देने वाले तत्वों के असर को कम करता है। लहसुन में मौजूद सल्फर और फ्लेवोनॉल्स कैंसर से बचाव और रोकथाम दोनों के लिए फायदेमंद है।

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट