सरकारी दवा बेची और बिल भी काटा

लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की फार्मेसी में काउंटर पर तैनात कर्मचारी द्वारा मुफ्त की दवा मरीज को बेचने का मामला सामने आया है। संस्थान निदेशक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि लोहिया संस्थान में एचआरएफ (हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड) की फार्मेसी संचालित हैं। यहां सीधे कंपनियों से दवा खरीदी जाती है। ऐसे में बाजार से 60 फीसद तक सस्ती दवाएं मरीजों को दी जाती हैं। हाल ही में यहां एक दर्द निवारक जैल जिस पर ‘नॉट फॉर सेल’ लिखा था, को बेचने का मामला पकड़ में आया है। मुफ्त के जैल पर बिल काटने का मामला जब निदेशक के पास पहुंचा, तब उन्होंने जांच के आदेश दिए। मरीज की शिकायत के बाद निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने संबंधित जैल की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही एचआरएफ इंचार्ज डॉ. पीके दास से मामले पर रिपोर्ट तलब की। तर्क दिया गया है कि अस्पताल में दवा की जरूरत थी। ऐसे में कंपनी को ऑर्डर दिया गया, लेकिन उसने ‘नॉट फॉर सेल’ लिखी दवा भेज दी। साथ ही दवा की सूची में उसके रेट पहले से तय थे। ऐसे में उसी रेट पर दवा बेची जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ फार्मेसी स्टाफ, कंपनी और खरीदारों की मिलीभगत की भी आशंका है। जब संस्थान ने कंपनी को तय मूल्य पर ही भुगतान करना है, तो ‘नॉट फॉर सेल’ दवा क्यों ली गई। साथ ही, दवा मुफ्त होने पर भी बिल काटकर उसे मरीज को बेचा जा रहा था।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 28 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी