स्कीन के मरीज को दे दी कैंसर की दवा, मौत होने पर एफआईआर

लखनऊ। त्वचा रोगी को इलाज के दौरान कैंसर की दवा देने से उसकी मौत होने का समाचार है। स्पेशल सीजेएम सुदेश कुमार ने पुलिस को आरोपी डॉक्टर अबीर सास्वत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। वादिनी ने बताया कि उनके पति अशोक सिंह को त्वचा रोग था। 25 जून 2018 से डॉक्टर अबीर सास्वत उनका इलाज कर रहे थे। डॉक्टर अबीर ने अशोक की बॉयोप्सी की और 3 अगस्त को कैंसर का इलाज करने वाली दवा दी। यह दवा देने के बाद अशोक की तबियत बिगड़ गई लेकिन डॉक्टर ने इसके बाद भी दो बार वही दवा अशोक को दी। इसके चलते 25 सितम्बर को अशोक की मौत हो गई। मामला दर्ज होने पर भारत सरकार के औषधि मानक संगठन ने भी इसकी पुष्टि की है कि अशोक को कैंसर दवा नहीं दी जानी चाहिए थी। इन तथ्यों के आधार पर वादिनी ने डॉक्टर अबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अर्जी दी गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 18 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी