कोरोना वायरस की जानकारी देने वाले डॉक्टर की मौत

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस की जानकारी देने वाले डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत होने का समाचार है। वे खुद भी इस वायरस से पीडि़त थे। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढक़र अब तक 638 पहुंच गया है। एक दिन में ही इस वायरस से संक्रमित 73 लोगों की मौत हुई। पुलिस ने डॉक्टर ली से जनवरी के शुरुआत हफ्ते में ही पूछताछ शुरू कर दी थी। दरअसल, उन्होंने 30 दिसंबर को मेडिकल स्कूल में अपने साथियों को इस संक्रमण के बड़े स्तर पर फैलने के बारे में बताया था। उन्होंने इसके खतरे को सार्स (2002) वायरस जैसा बताया था। हालांकि, पुलिस ने उन्हें अपने ही दावे को झूठा बताने के लिए मजबूर किया। उन पर इन दावों को अवैध अफवाह मानने के स्टेटमेंट पर भी साइन कराया गया था। डॉक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर अफसर इस महामारी के बारे में पहले ही लोगों को बता देते, तो हालात बेहतर होते। यहां ज्यादा खुलापन और पारदर्शिता अपनाई जानी चाहिए। इसके अलावा इस वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा भी 31 हजार पहुंच गया है। दूसरी तरफ जापान के योकोहामा बंदरगाह पर पिछले पांच दिनों से खड़े डायमंड प्रिंसेज क्रूज शिप में कोरोनावायरस के 41 नए मामले सामने आए हैं। इस जहाज में 3700 यात्री सवार हैं। डॉक्टरों ने पहले ही शिप पर 20 संक्रमितों की पहचान की थी। यानी अब शिप पर कुल 61 कोरोनावायरस संक्रमित लोग मौजूद हैं। बताया गया है कि इस शिप पर हॉन्गकॉन्ग के एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद ही शिप को समुद्र में छोड़ दिया गया था। कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तान के लोग चीन में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए उनकी सरकार ने कोई पहल नहीं की है। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यदि पाक सरकार अपने नागरिकों को निकालने के लिए अनुरोध करती है, तो हम उस पर विचार करेंगे।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 14 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त