कार पलटने पर दवा तस्कर काबू, 53 हजार टेबलेट जब्त

कैथल (हरियाणा)। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों का धंधा करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। दिल्ली, यूपी, पंजाब व हरियाणा से जुड़े इस गिरोह का एक सदस्य भी गिरफ्त में आया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 53 हजार नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा गुहला के इंचार्ज एसआई जयनारायण, एसआई राजबीर सिंह की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी की गुप्त सूचना मिलने पर पटियाला रोड पर एक ढाबे के नजदीक नाकाबंदी की। यहां पंजाब की तरफ से आ रही संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस मोडऩे का प्रयास किया। स्पीड ज्यादा होने से कार सडक़ किनारे गड्ढों में पलट गई। एक युवक गाड़ी से उतरकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक सीट पर बैठे दूसरे युवक को काबू कर लिया, जिसकी पहचान लवप्रीत उर्फ लव निवासी गांव नौच के रूप में हुई। पुलिस ने मौके तलाशी ली तो आरोपी की जेब से दो पत्तों में 100 नशीली गोलियां तथा गाड़ी की पिछली सीट पर रखे दो प्लास्टिक कट्टों से बरामद 166 डिब्बों से 52900 नशीली गोलियों सहित कुल 53 हजार प्रतिबंधित व नशीली गोलियां बरामद हुई। मौके पर इंस्पेक्टर सुनील दहिया को बुलाया गया। आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से फरार होने वाले आरोपी की पहचान सतपाल उर्फ सत्ता निवासी समाना पंजाब के रूप में हुई है। जांच के दौरान गिरोह के तार दिल्ली, यूपी, पंजाब व हरियाणा से जुड़े पाए गए हैं। आरोपी लवप्रीत को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़