दवा कंपनी पर छापा, एक्सपायर दवाइयां सील

ग्वालियर। खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी दीपशिखा भगत ने टीम के साथ बिरला नगर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रसिद्ध आयुर्वेदिक दवा कंपनी दीनदयाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दो यूनिट में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान महंगे दाम पर बाजार में मिलने वाली आयुर्वेदिक दवाओं के सीरप, रस और पाक के 617 नग, टैबलेट की 460 स्ट्रिप और च्यवनप्राश के 4200 पाउच मिले हैं। टीम ने सभी एक्सपायरी दवाओं को एक कमरे में रखवाकर सील कर दिया। इसके बाद इनके सैंपल लिए गए। छापामार कार्रवाई में जो दवाइयां बरामद की गई हैं उनमें लिव केयर टेबलेट की 50 स्ट्रिप, डायबिजेम टेबलेट की 40 स्ट्रिप, फेमीकेम टेबलेट की 225 स्ट्रिप, 303 टेबलेट की 75 स्ट्रिप, अश्वगंध पाक 250 ग्राम के 55 नग, लक्ष्मी विलास रस के 60 नग, लिवकेयर सीरप लिवकेयर सीरप के 150 नग, फीमीकेयर सीरप 160 नग, लाल कोतवाल तेल 50 एमएल के 35 नग, चैतन्य कैप्सूल की 80 स्ट्रिप केप के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि कंपनी की दूसरी यूनिट में दीनदयाल ब्रांड के नाम से शरबत एवं ठंडाई का निर्माण कार्य होता है। यहां एक जगह पर च्यवनप्राश 10 ग्राम के 4200 पाउच, जामुन सिरका 500 एमएल के 62 नग, सेब सिरका 500 एमएल के 40 नग, गन्ना सिरका 500 एमएल के 55 नग मिले हैं। ठंडाई में मिलाया जाने वाला लाल रंग बिना लेबल के रखा था। इसके बाद फर्म से दीनदयाल ठंडाई, दीनदयाल शरबत, ग्लूकोज लिक्विड और लाल रंग के सैंपल लिए गए हैं। एक्सपायरी दवाओं को एक कमरे में रखवाकर सील कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपशिखा ने बताया कि दवा फैक्ट्री में एक्सपायरी दवाएं और गंदगी आदि की सूचना मिली थी। इसके बाद दबिश देकर मौके से च्यवनप्राश, ठंडाई, दवाओं की स्ट्रिप सहित अन्य एक्सपायरी दवाएं मिली हैं, जिन्हें सील कर दिया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 28 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी