देश में कोरोना संक्रमित 6400 पार, 12 घंटे में रिकॉर्ड 30 मौतें

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है और पिछले 12 घंटे में 547 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। कोविड-19 महामारी से बीते 12 घंटे में रिकॉर्ड 30 लोगों की मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 199 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 6412 मामलों में से 5709 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 503 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 97 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 1586 हो गई है। तो चलिए जानते हैं किस राज्य में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति….

महाराष्ट्र: देश में सबसे अधिक कोरोना की मार महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कुल 1586 पॉजिटिव केस कोरोना वायरस के मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 1364 केस एक्टिव हैं और 125 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 97 लोगों की जान जा चुकी है।

तमिलनाडु: यहां भी कोरोना के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। इस राज्य में कोरोना वायरस के 863 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से से 834 केस एक्टिव हैं। यहां इस महामारी से 8 की मौत भी हो चुकी है और 21 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

दिल्ली: दिल्ली में लगातार कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 757 मामले सामने आए हैं। यहां कोविड-19 महामारी से जहां 12 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 25 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

केरल: केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 455 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 357 है और दो की मौत हो चुकी है और 96 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 358 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 4 की मौत भी हुई है।

अंडमान-निकोबार: यहां कोरोना वायरस के अब तक 11 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं।

अरुणाचल प्रदेश: यहां एक मामला सामने आ गया है।

असम: असम में कोरोना संक्रमण के 29 मामले दर्ज किए गए हैं।

बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 40 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से एक की मौत भी हो चुकी है।

चंडीगढ़: केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 केस सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 19 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 9 ठीक हो चुके हैं।

गोवा: गोवा में कोरोना वायरस से फैली महामारी कोविड-19 के 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

गुजरात: गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 284 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 26 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हरियाणा: यहां कोरोना वायरस के 201 केस सामने आए हैं, जिनमें से 29 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 21 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।

जम्मू और कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 166 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 4 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

कर्नाटक: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 214 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। यहां इस बीमारी से 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है और 28 लोग ठीक हो चुके हैं।

लद्दाख: लद्दाख में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश: यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 275 हो गई है, जिनमें से 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

मणिपुर: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 3 मामले सामने आए हैं।

मिजोरम: यहां भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या अभी एक ही है।

ओडिशा: ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 47 है। यहां एक की मौत हो चुकी है।

पुडुचेरी: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 6 केस सामने आया है।

पंजाब: पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। इनमें से जहां 8 की मौत हो चुकी है, वहीं 4 का इलाज कर दिया गया है।

राजस्थान: यहां कोरोना वायरस के अब तक 487 मामले सामने आ चुके हैं। यहां 3 मौत का मामला सामने आया है।

तेलंगाना: तेलंगाना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 484 हो चुकी है। इनमें से 7 की मौत और 35 के ठीक होने का आंकड़ा भी शामिल है।

त्रिपुरा: यहां भी एक मामला सामने आ गया है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 5 पूरी तरह से ठीक हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 445 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 31 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 137 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 14 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ