कोरोना वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला से रेप, हुई मौत

गया (बिहार)। कोरोना वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला से दुष्कर्म किए जाने पर उसकी मौत हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मी पर रेप का आरोप लगाया है। परिवार वालों के मुताबिक, महिला गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एएनएमएमसीएच) में भर्ती थी। आरोप है कि यहां पर एक स्वास्थ्यकर्मी ने महिला से लगातार दो दिन दुष्कर्म किया। गर्भवती महिला जब अस्पातल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची तो उसे अत्यधिक रक्त स्राव हुई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में महिला की सास ने रोशनगंज थाने में अपना बयान दर्ज कराया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इध अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विजय कृष्ण प्रसाद ने मामले की जांच के लिए टीम गठिक कर दी है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ लुधियाना से 25 मार्च को गया आई थी। यहां आने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में 27 मार्च को भर्ती कराया गाय था। दो दिन महिला में कोरोना के लक्षण दिखे, जिसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। महिला का कोरोना टेस्ट भी हुआ और रिपोर्ट नेगेटिव रही। इसके बाद महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की सास ने बताया कि बहू के साथ अस्पताल के कोरोना वार्ड में एक स्वास्थ्यकर्मी ने दो दिन दुष्कर्म किया। इस कारण उसके पेट में पल रहा बच्चा खराब हो गया और अत्यधिक ब्लिडींग के कारण उसकी मौत हो गई। सास के मुताबिक, बहू ने बताया था कि कोरोना वार्ड में टिका लगाकर आने वाले एक स्वास्थ्यकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घर आकर वह बार-बार टिका लगाए स्वास्थ्यकर्मी के गलत व्यवहार का जिक्र कर रही थी। सास ने कहा कि मेरी बहू और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत का जिम्मेदार टिका लगाने वाला स्वास्थ्यकर्मी है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक